We all make mistakes , have struggles , even regret things in our past .but you are not your mistakes,you are not your struggles, and you are here now with the power to shape your day and your bright future.
Sunday, 25 March 2018
Thursday, 22 February 2018
सोनपरी चिरईया बनी , घोटालो की रानी
सोनाली त्रिवेदी -
हां, सही कहां ये पैसा उन भागे हुए अमीरो का नही बल्कि इस देश के उन तमाम गरीबो का है जो दिन रात मेहनत करके एक-एक पाई जोड़ पाता है , ये पैसा उन तमाम किसानों का है जो दिन रात कर्ज में डूब रहा है मगर बारिश की एक बूंद गिरने की उम्मीद लगाया बैठा है ,जिस पर उसका जीवन आश्रित है , जी हां ये पैसा उस तमाम समाज का है जो दिन रात पसीना बहा करके अपने परिवार का पेट भरता है व अपने परिवार के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहता है ।
हम आपको याद दिलाना चाहते है कि ये बाते कुछ समय पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने डंके की चोट पर कहा था कि- वह भारत का लुटा हुआ पैसा वापस लाएंगे ।
फिर कैसे एक बार देश का पैसा विदेश इतनी आसानी से चला गया । सोचने वाली बात है कि आखिर कैसे इतना बड़ा घोटाला सरकार की आंखों से छिपा रह गया । एक सरकारी बैंक का कार्य व दस्तावेज इतने असुरक्षित कैसे हो सकते है ?
जी हां , हम यहां बात कर रहे है उन घोटालों की जो रुकने का नाम नही ले रहे । एक के बाद एक नए घोटाले जिनका सिलसिला न जाने कब थमेगा, पता नही थमेगा भी या नही......अब पीएनबी बैंक घोटाले को ही ले लीजिए जिसमें 23 हजार करोड़ रुपये भारत से विदेश ले जाया गया। जिसमें सबसे बाद नाम नीरव मोदी व मेहुल चोकसी का नाम सामने आ रहा है । इस घोटाले में लगभग 63 दिनों में 143 एलयू जारी किया गया । वही सीबीआई ने जाँच के बाद फंड ट्रांसफर सूचना प्राप्त हुई जो अंतरराष्ट्रीय बैंकों में भेजी गई थी । सीबीआई की जांच के बाद डिप्टी मैनेजर गोकुल नाथ शेट्टी , सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खरात व हेमंत भट्ट को गिरफ्तार किया गया ।

जहां एक तरफ बयानों व वित्तमंत्री पीएमओ नीरव मोदी को विदेश से लाने में जुटा है; जिसके कारण उन्होंने नीरव मोदी की 25 करोड़ की संपत्ति , आयकर द्वारा 29 संपत्तियां व 105 खाते व कई छापे मारें ।
वही अब नीरव मोदी का सबसे बड़ा बयान सामने आया है । नीरव मोदी ने साफ - साफ पत्र कहा कि- इस सूचना को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है , इस बात को सार्वजनिक करके आप लोगो ने पैसे बकाया करने के सारे रास्ते बंद कर दिए है। मेरे सारे कारोबार को जब्त कर लिया गया ,जिससे बकया राशि प्राप्त हो सकती थी ।
आखिर ऐसे बयानों क्या समझा जाये? क्या ये बयान एक धमकी है कि अब भारत का पैसा वापस नही आएगा ? जहां एक तरफ इस मुद्दे को उठाकर राजनीतिक खेल खेले जा रहे है; वही जनता यह सोच के परेशान है कि अब कैसे सरकारी बैंकों पर भरोसा किया जाए ?
क्या सचमुच अब सरकारी खाते सुरक्षित नहीं रह गए ? क्या जनता के खून - पसीने की कमाई इतनी सस्ती हो चुकी है कि कभी ललित मोदी , कभी विजय माल्या , तो कभी नीरव मोदी इतनी आसानी से विदेश लेकर भाग सकते है ?
इस घोटाले में कई लोगों के नाम सामने आ रहे है मगर एक बात जो
दिल और दिमाक दोनो को हिला रही है कि बिना किसी मजबूत शख्सियत के इतना बड़ा घोटाला
असंभव है ।
आखिर कैसे होगा इस देश का भविष्य जहां सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं रहे । जहाँ कभी सरकारी खाते खुलने की भीड़ जमा हो रही थी, देश का पैसा उसके विकास में लगाया जा रहा था ,वही अब जनता व देश के लिए एक गंभीर समस्या सामने आयी है
जाते- जाते एक आखिरी सवाल क्या फिर से भारत सोने की चिड़िया बन पाएगा ?
सोनाली त्रिवेदी
Saturday, 28 October 2017
My true self
My true self
Time to reveal my true
self,
Which I hide.
I born they said,
A girl child
Many colours, but
Still pink for mine.
Universal nature is
equal for all,
But still night is not
mine.
Freedom to dream for
life and shine,
But boundaries to dream flows
to spine.
Who am I? Just want to
fly,
The path of my flight.
There is bundle of
mysteries,
Which I hide.
I appear to be strong,
But inside a cry.
I am girl
I am daughter
I am sister
I am mother
You think me women
But above all,
I am a human….
Human with heart
Human with mind
Human with soul
Human with pride.
Which I hide.
by- Sonali Trivedi
Tuesday, 4 July 2017
जिओ के ग्राफ पर गहरा असर
जिओ के ग्राफ पर गहरा असर
जिओ आज के समय में वह नेटवर्क बनकर उभरा है जिसने इन्टरनेट की सर्विस को दूर-
दूर तक पहुचाया , साथ ही लोगो को उसकी फ्री सर्विस प्रदान करायी . जहा
एक तरफ यह फ्री सर्विस को प्रदान करा रहा वही इसको कुछ तकनिकी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा
यह कहना गलत नहीं होगा लोग
जिओ का उपयोग केवल सस्ते डाटा के रूप में कर रहे है और यदि डाटा का मूल्य बढ़ा तो
इसके ग्राहकों में कमी आएगी हालाकि बाकी कंपनी
भी फ्री डाटा ऑफर को ला रही है .जिससे जिओ को नकसान पहुच सकता है
कुछ तथ्य जिससे जिओ की गिरावट हो सकती है –
1- लोग जिओ का उपयोग फ्री डाटा
के रूप में कर रहे है , अगर इसका मूल्य बढ़ा ,तो इसमें गिरावट आ सकती है
2 - जिओ के नेटवर्क में कुछ तकनिकी समस्याओं
के कारण लोगो को मुश्किल
3 - कॉल कनेक्ट होने में परेशानी होना
4- कॉल का बार-बार ड्रॉप्ड हो जाना
5 – साउंड हियरिंग में प्रॉब्लम आने से ग्राहकों को परेशानी होना
जिओ ने अपनी सर्विस फ्री रूप में चलाई जिससे लोग उससे जुड़ पाए बाद में जाकर यह
सर्विस सस्ते दामो पर हो गयी . ग्राहक जिओ का उपयोग दूसरी सिम के रूप में कर रहे
है . जिसका कारण बेहतर इन्टरनेट सेवा है मगर अब यह सर्विस कम होती दिख रही है
क्योकि अब लोगो के पास बेहतर इन्टरनेट के साधन उपलब्ध हो चुके है . यह इन्टरनेट के
फ्री साधन एयरटेल , वोडाफ़ोन व बीएसएनएल की और से दिये जा रहे है .

यह कहा जा सकता है की आने
वाले दिनों में जिओ में गिरावट आएगी अब इस गिरावट को जिओ अपनीं सुविधाओं से कैसे रोकता है ये आने वाला वक्त ही बतायेगा
Thursday, 23 March 2017
Yes ; I will rise again
I know that you will not leave me so easily, whenever I 'll try to raise my courage , you will try to pull it down .
I know that you will try to break me , tease me and beat me but let me assure you that I will not stop. I get wounded by you but still I hope that you will save me,
but when I need you than you smile & turn your face . You do not even feel my pain , I yell hard still you do not noticed..... This is not it , when I walk on sand ; you follow me & you try to vanish my foot prints on way ; but dear one thing is straight -
" You can erase my symbol but not my ways "
Yes ; you will make me sink but I will rise again & start walking once again..........
I promise that I will not fail because this time I will hope by my self .
by- SONALI TRIVEDI
Sunday, 19 March 2017
Subscribe to:
Posts (Atom)



